ब्रा और स्कर्ट पर सितारे लपेटे हुए घर से निकल पड़ीं उर्फी, देखते ही लड़के करने लगे ऐसी हरकतें


एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के नए लुक्स का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. हर किसी को इस बात की एक्साइटमेंट रहती हैं कि इस बार उर्फी क्या नया एक्सपेरिमेंट करके सामने आएंगीं. हर दिन उर्फी का नया लुक लोगों को हैरान कर देता है. एक ऐसा ही लेटेस्ट लुक एक्ट्रेस का सामने आया है. इस बार उर्फी जावेद अपने बदन पर सितारे लपेटे दिखाई दे रही हैं. 

उर्फी जावेद का लेटेस्ट वीडियो 

दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में आउटिंग करने के लिए निकलीं. इस दौरान उर्फी जावेद के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें से एक्ट्रेस का एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उर्फी जावेद को देखने के बाद कुछ स्ट्रीट बॉयज ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं कि ये टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. वीडियो में नेचिजंस की नजरें उर्फी से हटकर इन लड़कों की हरकतों पर थम रही हैं. 

उर्फी को देखकर स्ट्रीट बॉयज के रिएक्शन

सामने आए वीडियों में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद जहां अपने बोल्ड लुक में उन्हें स्पॉट करने वाले पैपराजी को पोज देती दिखाई दे रही हैं तो वहीं कुछ ही दूरी पर खड़े लड़के उन्हें निहारते और मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं. लड़कों का ये रिएक्शन हर किसी को हंसने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो देखने के बाद साफ है कि उर्फी जब भी बोल्ड अंदाज में घर से निकलती हैं तो लोगों की नजरें उनसे हटने का नाम ही नहीं लेती हैं. 

उर्फी जावेद का लुक 

वहीं उर्फी जावेद की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान मिनी स्कर्ट और ब्रा पहने दिखाई दीं. इसके साथ ही उर्फी ने अपने इस लुक को ओवरकोट के साथ टीम अप किया था. इस दौरान उर्फी ने अपनी ड्रेस के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी ये ड्रेस खुद तैयार की है और इसमें एक-एक सितारा उन्होंने और ुनकी टीम ने हाथों से सुई धागे की मदद से जड़ा है. उर्फी की ये ड्रेस तीनों में बनकर तैयार हुई है. 

महज 25 साल की हैं उर्फी जावेद

एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीर और वीडियो का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. और जैसे ही उर्फी अपना लेटेस्ट लुक फैंस के साथ शेयर करती हैं तो वो मिनटों में वायरल हो जाता है. उर्फी जावेद की उम्र महज 25 साल है और वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, फैंस को भी हर दिन उर्फी के लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है.

उर्फी के फैशन एक्सपेरिमेंट

उर्फी का हर एक पोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाता है. ज्यादातर ये पोस्ट खबरों में उर्फी के अजीबोगरीब फोटोशूट को लेकर ही रहती हैं. दरअसल, अपने काम से ज्यादा उर्फी अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से ही खबरों में होती है. कभी जूट के बोरे से कपड़े बना लेती हैं तो कभी शीशे की तो कभी सिर्फ फोटो लगाकर कपड़े बना लेती हैं.

About Jajkan

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment